प्रेस विज्ञप्ति:-
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग छ. ग. में वार्षिक क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकसित होता है। विद्यार्थी इसके माध्यम से न केवल अनुशासन का जरूरी पाठ सिखता है, अपितु अभिव्यक्ति कौशल, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं नेतृत्व कला का भी गुण हासिल करता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अंबरीश त्रिपाठी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में प्रतिभागिता पर हर्ष व्यक्त किया। प्राध्यापक श्री एन.एस. इक्का, विकास टांडेकर एवं मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में प्रथम दिवस गोला फेंक, भाला फेंक, स्लो साइक्लिंग, लंबी कूद, कैरम एवं शतरंज की प्रतिस्पर्धा संपन्न कराई गई। प्राध्यापकों में डॉ. संगीता, डॉ. नीलम, डॉ. कल्याणी, वर्षा वर्मा, जागृति चंद्राकर के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में केश सज्जा, मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।