प्रेस विज्ञप्ति :-
*महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस*
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर, जिला दुर्ग में दिनांक 11.10.2025 को 'महिला सुरक्षा जागरूकता योजना' के अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मेहुरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री जागृति चंद्राकर ने महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। किसी प्रकार की समस्या होने पर विभिन्न निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया ने इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षित रहने व आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. नीलम (प्राध्यापक, रसायन शास्त्र) के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाये जाने के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा के लिए शासन द्वारा बनाये गए कानूनों से छात्राओं को अवगत कराया। इस आयोजन में डॉ. कल्याणी के द्वारा छात्राओं को जागरूक होने के विविध पहलुओं को बताते हुए आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ रामेश्वरी दास सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।