प्रेस विज्ञप्ति:-
*महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर विविध आयोजन*
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि, प्रतिवर्ष 24 सितंबर को "राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस" मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत "सेवा संकल्प अभियान" अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर की गई। जिसमें लोकेश्वरी, कावेरी एवं देवयानी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के नेतृत्व में आयोजित रा से यो के स्थापना दिवस सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना का गठन,उद्देश्य, कार्य एवं लक्ष्य के बारे में प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार टांडेकर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक न सिर्फ अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं बल्कि एक विकसित समाज की रचना भी करते हैं। प्राचार्य उद्बोधन में डॉ. संगीता मैहुरिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना,रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस जैसे मंच युवाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास करते हैं। रा.से.यो के स्वयंसेवकों को डायरी एवं बैज वितरित किए गए। इस आयोजन में प्राध्यापक श्री नीलम संजीव एक्का, डॉ.कल्याणी, डॉ.नीलम, जागृति चंद्राकर, मुकेश सिन्हा, पूजा सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री विकास कुमार ने किया एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वर्षा वर्मा ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए इसके सफल समापन की घोषणा की।