दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग में महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत दिनांक 25.08.2026 को महिला समानता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. नीलम द्वारा समस्त छात्राओं को बताया गया कि महिला समानता केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि हमारे दैनिक व्यवहार और सोच का एक हिस्सा होना चाहिए इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता ने अपने उद्बोधन ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक आत्म निर्भरता ही महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण की कुंजी है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ कल्याणी डॉ नीलम वर्षा वर्मा जागृति चंद्राकर पूजा सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।