दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. की रेड रिबन क्लब, यूथ रेड क्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार टांडेकर की अगुवाई में आयोजित इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में आरोग्यम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हेतु 50 लाभार्थी तथा 10 विद्यार्थियों एवं 10 ग्रामीणों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की शुरुआत जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण यदु के स्वास्थ्य जांच के साथ हुई। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में धर्मेंद्र साहू, कामदेव, धर्मेश साहू, हिमांशु देवांगन सहित कुल 20 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित पंजाब नेशनल बैंक रिसाली ब्रांच के ब्रांच मैनेजर श्री राजेंद्र हरपाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सज्जनों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता के हाथों प्रमाण पत्र, बैग,हेलमेट एवं फल आदि भेंट किया गया। कार्यक्रम में आरोग्यं हॉस्पिटल से उत्तम साखरे, डॉ.कामिनी साहू, श्री ब्लड सेंटर से नरेंद्र साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।