दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संगीता मैहुरिया के निर्देशन में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार ने रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के गठन, उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला। एचआईवी एड्स संबंधित जागरूकता के लिए गठित रेड रिबन क्लब तथा मित्रता एवं सेवा भाव के उद्देश्य से गठित यूथ रेड क्रॉस से जुड़ने के लिए प्राचार्य डॉ. संगीता ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाषण प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं कैप भेंट कर प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों तथा समस्त प्राध्यापक ने एचआईवी एड्स संबंधी जागरूकता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री नीलम संजीव एक्का डॉ कल्याणी,डॉ नीलम, वर्षा वर्मा, जागृति चंद्राकर, मुकेश सिन्हा, पूजा सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित थे।