दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. के कैरियर गाइडेंस सेल द्वारा महाविद्यालय में कैरियर गाइडेंस एवं पोषक शाला संपर्क संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचांदुर के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण आमंत्रित थे। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा आपदा प्रबंधन पर निर्मित मॉडल प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात कैरियर के तौर पर किन विषयों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए के विषय में जानकारी दी गई। आयोजनकर्ता डॉ.नीलम एवं डॉ.कल्याणी द्वारा क्रमशः विज्ञान समूह, कला तथा वाणिज्य समूह के विषय चयन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कई बिंदुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गए। पोषक शाला संपर्क एवं विस्तार गतिविधि संबंधी इस कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संगीता ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया। श्री विकास कुमार दांडेकर ने विद्यार्थियों को अपने कैरियर में सफलता प्राप्त करने हेतु (सपने देखना, लक्ष्य निर्धारित करना, रुचि पैदा करना, कड़ी मेहनत करना) चार मूल मंत्र साझा किये। सुश्री पूजा सोनी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने संबंधी गुर सिखाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री नीलम संजीव एक्का, श्री मुकेश सिन्हा, जागृति चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए। सुश्री वर्षा वर्मा द्वारा कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।