दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचान्दुर 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन' एवं 'सुओ मोटो रिट याचिका' पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. नीलम द्वारा चलचित्र एवं पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को दोनों विषयों के बारे में जानकारी दी एवं ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन किस तरह से किया जाना चाहिए यह बताया। सुओ मोटो रिट याचिका का एक उदाहरण आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को हानि पहुंचाने पर कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एन.एस.एक्का ने बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपशिष्ट का निपटारा किया जाना सुनिश्चित करना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्री डॉ. कल्याणी, श्री विकास टांडेकर, डॉ. नीलम, सुश्री वर्षा वर्मा, श्री मुकेश सिन्हा, सुश्री पूजा सोनी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।