दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम मचांदूर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बी एल ओ जयंती साहू एवं तिलेश्वरी गजपाल उपस्थित हुई। प्राचार्य डॉ संगीता मैहुरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बीएलओ जयंती साहू द्वारा नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फार्म 6 वितरित किया गया। फॉर्म 6 को भरने के तरीकों एवं आवश्यक दस्तावेजों के संलग्नीकरण पर चर्चा हुई। प्राचार्य डॉ संगीता ने विद्यार्थियों को नवीन मतदाता के रूप में नाम जुड़वा कर आगामी निर्वाचन में मतदाता के रूप में वोट देते हुए अपनी जागरूकता का परिचय देने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ई एल सी क्लब के सदस्य श्री विकास कुमार, हितेंद्र कुमार वर्मा, एंबेसडर कुमारी लच्छू पटेल (बीकॉम 5 सेमेस्टर) सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित हुए।